Skip to main content

ब्लैक और व्हाइट के बाद उत्तर प्रदेश में आया येलो फंगस का पहला मामला

 गाजियाबाद | देश में कोरोनावायरस की स्थिति अभी संभली नहीं है कि ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब येलो फंगस ने भी अपनी दस्तक दे दी है। गाजियाबाद में येलो फंगस के एक मरीज की पुष्टि की गई है। ईएनटी विशेषज्ञ बी.पी. त्यागी ने दावा किया है कि उनके अस्पताल में येलो फंगस का एक मरीज है, जिसका इलाज चल रहा है।

ब्लैक और व्हाइट के बाद उत्तर प्रदेश में आया येलो फंगस

गाजियाबाद के हर्ष हॉस्पिटल में इस वक्त संजय नगर निवासी 45 वर्षीय एक मरीज एडमिट हैं, जो ब्लैक और व्हाइट फंगस के साथ ही साथ येलो फंगस से भी ग्रस्त है। प्रोफेसर त्यागी ने कहा, "मेरे पास एक मरीज आया, जो शुरूआती जांच के बाद भले ही नॉर्मल लगा, लेकिन दूसरी बार टेस्ट किए जाने के बाद पता चला कि मरीज ब्लैक, व्हाइट के साथ-साथ येलो फंगस भी ग्रस्त है।" डॉक्टर ने बताया, "यह फंगस रेप्टाइल्स में पाया जाता है। मैंने यह बीमारी पहली बार इंसानों में देखा है। इस बीमारी के इलाज में अम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन का उपयोग किया जाता है। इसे ठीक होने में लंबा वक्त लगता है। मरीज की स्थिति अब काफी अच्छी तो नहीं बताई जा सकती है, लेकिन उनका इलाज जारी है।" त्यागी के मुताबिक, '' जहां तक बात बीमारी के लक्षणों की है, तो भूख कम लगती है, शरीर में सुस्ती बनी रहती है, वजन घटने लगता है। शरीर में लगे घाव भी धीरे-धीरे ठीक होते हैं। ''

इस बीमारी से बचने के लिए साफ-सफाई बहुत जरूरी है क्योंकि गंदगी से संक्रमण का प्रसार होता है। आप अपने आस-पास जितनी सफाई रखेंगे उतना ही आप इस बीमारी से सुरक्षित रह सकते हैं। मरीज के बेटे अभिषेक ने कहा, '' मेरे पिता का कोरोना का इलाज चल रहा था और वह अच्छे से ठीक भी हो रहे थे। पिछले दो-तीन दिनों में उनकी आंखों में सूजन आने लगी थी और अचानक से वे पूरी तरह से बंद हो गए थे, नाक से खून बह रहा था और पेशाब का रिसाव होने लगा था।''

By Bureau Report

Comments

Popular posts from this blog

सीएम योगी ने जनपद औरैया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद औरैया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके उपरान्त उन्होंने कलेक्ट्रेट में बाढ़ से प्रभावित लोगों से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री जी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ एवं आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जनपद में आपदा राहत कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ प्रभावित मुन्नी देवी, आशा देवी, समता देवी, विनीता, देवेन्द्र कुमार, अंकुर, रामजी, सुभाष चन्द्र सहित 26 परिवारों को राशन किट वितरित की। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार राहत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा सभी प्रभावित को हर सम्भव राहत व मदद उपलब्ध करायी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी ने कृषि राज्यमंत्री  लाखन सिंह राजपूत एवं कारागार राज्यमंत्री/प्रभारी मंत्री  जय कुमार जैकी से अपेक्षा की कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत व बचाव सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जा...

सीएम योगी ने ट्विटर के जरिए कारगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने ट्विटर के जरिये कहा कि अपने बलिदान से माँ भारती का मस्तक ऊंचा रखने वाले भारतीय सेना के रणबांकुरों की असाधारण वीरता के प्रतिफल “कारगिल विजय दिवस” की 22वीं वर्षगांठ पर सभी हुतात्माओं को कोटिशः नमन। करगिल विजय दिवस की 22वीं सालगिरह पर पीएम मोदी ने भी भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि आज करगिल दिवस के मौके पर हम उन सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी। उनकी बहादुरी हमें हर दिन प्रेरणा देती है।  आपको बता दे कि राष्‍ट्र आज करगिल विजय दिवस की 22वीं वर्षगांठ मना रहा है और इस अवसर पर युद्ध में शहीद हुए वीरों का स्‍मरण कर रहा है। आज के दिन 1999 में भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन विजय के तहत करगिल क्षेत्र पाकिस्‍तानी सेना समर्थित घुसपैठियों से खाली कराया था।

दूसरी कोविड लहर में 624 डॉक्टरों की मौत

नई दिल्ली | कोरोना महामारी में रात दिन मेहनत कर लोगों की जान बचाने वाले डॉक्टरों को भी इस महामारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। देश भर में कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर में कम से कम 624 डॉक्टरों की मौत हो गई , जिसमें राष्ट्रीय राजधानी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अकेले दिल्ली में अब तक 109 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। आईएमए के नए आंकड़ों के अनुसार 2020 में महामारी की शुरूआत से अब तक कुल 1,362 डॉक्टरों की मौत हो चुकी है। पहली लहर में 748 डॉक्टरों की जान गई थी। दिल्ली के बाद बिहार है जहां सबसे ज्यादा डॉक्टरों की मौत दर्ज की गई है। बिहार में कुल 96 डॉक्टरों की मौत हुई है, जबकि उत्तर प्रदेश ने 79, राजस्थान ने 43, झारखंड ने 39 और आंध्र प्रदेश ने 34 डॉक्टरों ने जान गंवाई है। हालांकि, कुछ ऐसे राज्य हैं जहां कम संख्या में मौतें दर्ज की गईं, जिनमें पुडुचेरी भी शामिल है जहां दूसरी लहर में एक डॉक्टर की मौत हुई, जबकि त्रिपुरा में 2, उत्तराखंड में 2, गोवा में 2, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर और पंजाब ने 3-3 डॉक्टरों को खो दिया। IMA के अनुसार, मरने व...